Durg : सीजीपीएसी 2023 में चयनित होने पर पाटन राज झेरिया धोबी समाज की ओर से योगेन्द्र निर्मल का किया सम्मान

दुर्ग। पाटन झेरिया धोबी समाज के गौरव “पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनसुली (के) निवासी योगेन्द्र निर्मल पिता वासुदेव निर्मल को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CGPSC – 2023 परीक्षा में 114वां रैंक हासिल कर सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर यचनित होने पर आज पाटन राज झेरिया धोबी समाज अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र निर्मलकर उपाध्याय कृपा राम निर्मलकर संरक्षक देव सिंग निर्मलकर कोषाध्यक्ष तुलेश्वर निर्मलकर ने निवास स्थान पहुंचकर योगेन्द्र निर्मल व परिवारजनों समाज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया । आपने परिवार के साथ पुरे क्षेत्र का धोबी समाज का नाम रोशन किया है।

झेरिया धोबी समाज अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र निर्मलकर ने योगेन्द्र को बधाई प्रेषित करते हुए कहा यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है हमारे बीच का समाज का युवा आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CGPSC – 2023 परीक्षा में 114वां रैंक हासिल कर सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर यचनित हुआ बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए निश्चित रूप से इसका लाभ समाज को मिलेगा और समाज के युवा वर्ग इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे।जब समाज का युवा आगे बढ़ता है तो समाज के साथ प्रदेश आगे बढ़ता है।
आपकी मेहनत और समर्पण ने आपको इस बड़ी उपलब्धि तक पहुँचाया है। हमें आपके परिवार और आपके संघर्ष पर गर्व है।
आपकी सफलता न केवल आपके लिए, बल्कि हमारे पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है। हमें उम्मीद है कि आप आगे भी इसी तरह सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे। हार्दिक शुभकामनाएं
इस अवसर पर कुलेश्वर निर्मल , हेमचंद् निर्मल तुकेश निर्मल बल्लू निर्मल बीसहत निर्मलकर दादू निर्मल, सखा निर्मलकर सुरेश निर्मल मोहन निर्मल सहित समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।