नया बस स्टेंड पाटन में रही नवरात्र पर गरबा की धूम, 100 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल, 20 श्रेष्ठ गरबा करने वाले हुए पुरस्कृत, नव हिंद दुर्गोत्सव समिति का आयोजन


पाटन। नव हिंद दुर्गा उत्सव समिति नया बस स्टैंड पाटन के द्वारा नवरात्र पर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लगातार तीन दिनों तक गरबा उत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें पाटन नगर  सहित आसपास के गांवों के गरबा करने वाले प्रतिभागी शामिल हुई। 100 से अधिक प्रतिभागी ने नया बस स्टैंड पाटन स्थित दुर्गा परिसर में गरबा में भाग लिया। इनमें से 20 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को नव दुर्गा उत्सव समिति नया बस स्टैंड पाटन के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। बता दें कि नव दुर्गा उत्सव समिति पाटन लगातार दुर्गा उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इन आयोजन के दौरान बच्चों के लिए, महिलाओं के लिए व समुदाय के सभी वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखे जाते हैं। प्रथम दिवस बच्चों के लिए ड्राइंग पेंटिंग स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को समिति के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में नव दुर्गा उत्सव समिति पाटन के द्वारा गरबा उत्सव में गरबा करने वाले काफी उत्सुक नजर आए। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रमुख रूप से हर्ष भाले, श्रीकांत देवांगन, आरडी चौहान, राजा पाठक, संदीप कश्यप, अखिलेश मिश्रा, सुनील देवांगन, बब्बू भाले सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे।