पाटन। नवरात्र का पर्व भक्ति के साथ साथ आस्था वा उल्लास का भी पर्व है। पूरा देश दुर्गा माता की भक्ति में लीन है। गांव गांव में भी दुर्गा पूजा समितियों द्वारा कई तरह का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम छाटा के युवा वा ग्रामीण हमेशा से समाज के कार्य में आगे रहते है ।उक्त बातें ग्राम छाटा में दुर्गोत्सव समिति के आमंत्रण पर पहुंचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कही। उन्होंने माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि का कामना किया। इसके बाद आयोजन समिति के सदस्यो ने श्री वर्मा का सम्मान किया। इसके बाद सर्वेश्वरी जगराता परिवार भिलाई के कलाकारों ने जगराता की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवा निषाद, निरंजन यादव, लालजी साहू, बलराम यादव, किशोर वर्मा, हिरेंद्र वर्मा, अरुण साहू, लेखराम साहने, भगवती साहू, राम कृष्ण बर्मा, गोपी साहू, सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव ने किया।

- September 29, 2022