दुर्ग की जूनियर कबड्डी टीम का हुआ चयन : 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी

अंडा। दुर्ग जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान है जिला स्तरीय जूनियर (बालक) का ट्रॉयल/ चयन स्पर्धा साइंस कॉलेज दुर्ग में संपन्न हुआ। ट्रॉयल में दुर्ग जिला(धमधा,पाटन,दुर्ग ब्लॉक और दुर्ग नगर से लगभग 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया,चयनित खिलाड़ी 26 वी छ.ग.राज्य जूनियर (बालक) कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27, में टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी जो कि आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक करही मुंगेली में सम्पन्न होना है।

ट्रॉयल के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.रोहित मिरी (स्पोर्ट्स इंचार्ज CSVTU), लक्ष्मेन्द्र कुमार कुलदीप (क्रीड़ा अधिकारी-साइंस कॉलेज दुर्ग),राजेन्द्र कुमार देशमुख (महासचिव छ.ग.पैरा कबडडी एसोसिएशन और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) रहे। अध्यक्षता कर रहे टीकेश्वरी देशमुख (कार्यकारि अध्यक्ष दुर्ग जिला कबड्डी संघ) रहे। भरत लाल ताम्रकार (प्रशिक्षक लघु केंद्र गरी), संतोष चंद्राकर,मुकेश वर्मा, रामदास यादव, , दीपक यादव, दीपक विश्वकर्मा,नवीन देशमुख, मोहित साहू,जेबा खान, होल्कर पारकर, नेमन दिल्लीवार,हेमंत बघेल,सुरेन्द्र देशमुख, रोहित,प्रकाश,कमलेश्वर धीवर, नम्रता पटेल,अविनाश कुमार थे। ट्रॉयल के पश्चात चयन समिति द्वारा लीलाधर यादव सहगाव, तनमय भरदा, खुमान लघु केंद्र मर्रा, अनिश कुमार अंजोरा,मोहित लघु केंद्र मर्रा, अभिषेक डूमरडीह, आकाश उतई, यश भरदा, दशरथ मोहरंगा, ढालेंद्र तिरगा, गौरव उतई, विक्रांत पुरदा, टिकेश्वर लघु केंद्र मर्रा, यश ठाकुर आलबरस का चयन हुआ है जो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप करही मुंगेली में दुर्ग जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।यह जानकारी संघ के सचिव पीलू पारकर ने दी।