पाटन। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पहांदा में आज गणेश विसर्जन के लिए निकले युवाओं की टोली गांव में काफी गाली गलौच कर रहा था। इसकी जानकारी गांव की महिलाओं ने वहा पर मौजूद एक युवा कांग्रेस नेता तथा अन्य ग्रामीणों को दी। युवकों को गाली गलौच करने से मना किया। इतने में युवकों ने और ऊंची आवाज में अश्लील गाली गलौच शुरू कर दिया। इसकी जानकारी देने ग्रामीणों द्वारा अम्लेश्वर पुलिस को सूचना देने फोन किया गया । ग्रामीणों का कहना है की शुरुआत में कई बार फोन रिसीव ही नही किया गया । बाद में जब थाना को सूचना हुई तो दो गाड़ी में अम्लेश्वर पुलिस स्टाफ आए ओर भीड़ को तीतर बितर किया गया। बताया जा रहा है अभी भी गांव में युवक गलियों में गाली गलौच कर ही रहे है। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया की पेट्रोलिंग टीम पहांदा पहुंच गई है। सभी को समझाइश दी गई है। स्थिति नियंत्रण में है।








