गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के कार्यकाल में दुर्गग्रामीण के प्रत्येक गांव में हो रही है करोड़ों राशि का विकास कार्य – अध्यक्ष शालनी यादव

दुर्ग ग्रामीण । क्षेत्र के विकास कार्यों में आज एक और कड़ी जुड़ गई , जब जांजगिरी गांव के ग्रामीणों को बहुत पुरानी मांग पर मोहर लगाते हुए क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू नेसी सी रोड के लिए स्वीकृति प्रदान की ,जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

दुर्ग ग्रामीण के अण्डा गांव से उतई मार्ग पर स्थित जांजगिरी गांव में ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग पुरी हो गई , जब सरल व्यक्तित्व के धनी और क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू ने पुराना पंचायत भवन से मंगल भवन होते हुए सामुदायिक भवन तक सी सी रोड निर्माण के लिए लगभग 15 लाख की राशि स्वीकृति की गई , जिसका भूमिपूजन करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव , जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकार , जांजगिरी सरपंच रेखा अजय चतुर्वेदी , जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख , जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पुकेश चंद्राकर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार सेन , पुर्व जिला सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेंद्र यादव , सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

भूमिपूजन समारोह में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने कहा जिस तरह से प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधयाक ताम्रध्वज साहू के कार्यकाल में गांव गांव में करोड़ो राशि का विकास कार्य निरंतर हो रही है। इससे पूर्व में लोग मांग करते थे परंतु उनकी मांग भी नहीं सुनी जाती थी आज लोगों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि प्रदेश में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृत सी सी रोड निर्माण के लिए क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू आभार व्यक्त करते हुए जांजगिरी की सरपंच रेखा अजय चतुर्वेदे ने कहा कि दुर्गग्रामीण विधयाक के नेतृत्व में हमारे ग्राम में लगातार विकास कार्य हुये । इस मौके पर पंचगण राधेश्याम देशमुख,कपिल देशमुख,नंदलाल चतुर्वेदी,सुनीती मारकंडे,योगेश देशमुख,मंजु देशमुख कमला साहु,जितेंद्र देशमुख,सुनीता साहु,खोमिन देशमुख नीरू देशमुख रामा साहु व ग्रामीण जन मौजूद थे।