ग्राम सेलूद में दशहरा समिति का गठन किया गया, ग्राम सभा ने चंचल यादव को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया

सेलूद। ग्राम सेलूद में दशहरा उत्सव समिति का गठन ग्राम सभा की बैठक में किया गया। हिन्दु महापर्व को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए समिति का गठन किया। बैठक मे सर्वसम्मति से चंचल यादव उपसरपंच को अध्यक्ष एवं राजेन्द्र ठाकुर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।चंचल यादव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने ग्राम सेलूद में वर्षो पूर्व सार्वजनिक रूप से दशहरा पर्व को बड़े ही आत्मीय भाव से मनाते आ रहे है।उस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ग्राम सेलूद के भाठापारा के दशहरा मैदान में उत्सव मनाया जाएगा।

ग्राम के ही रामायण समिति और सभी पात्र को हमारे ग्रामीण द्वारा ही निभाया जाता है जो कि हिन्दू संस्कृति को नाट्य मंचन के माध्यम से जीवंत करते आ रहे है। ग्रामीणजन को शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाए जाने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर ग्राम सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बंछोर, नंदकुमार तिवारी, ताराचंद यादव, भुखन यादव, रिखीराम बंछोर, सुभाष बंछोर, चुन्नू मानिकपुरी, ओमप्रकाश यादव, नारायण वर्मा, शम्भूदयाल बंछोर, ब्रह्मानंद बंछोर, चुरामन यादव,महेंद्र यादव मन्नूलाल यदु, सुरेंद्र कुर्रे, संजय यादव, लालदास मानिकपुरी, रामसिंग पठारी, फिरोज खान, दिलेन्द्र जागंडे, लखन लाल सेन, सुदर्शन साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।