परसाही में हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, सांसद विजय बघेल बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद


पाटन। ग्राम परसाही में दशहरा पर्व रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर राम लीला के मंचन के बाद रावण दहन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल मौजूद रहे। विशेष रूप से जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष कीर्ति नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुराग धारा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।