रिसामा में दशहरा उत्सव आज से,ग्राम में रामलीला का 67 वाँ वर्ष

संजय साहू
अंडा। ग्राम रिसामा में प्रभु श्रीराम लीला की प्रस्तुती 67 वाँ वर्ष में प्रवेश कर रही है। श्री राम लीला का यह पड़ाव अयोध्या धाम के समान है जहाँ पहुँचने पर हमारा हृदय प्रेम मूर्ती भरत की तरह अपने अनन्य अनुरागी से मिलनें आतुर हो जाता है उस अलौकिक आनंद को चिरस्मरणीय बनाने के लिए ग्राम रिसामा में आठ दिवसीय श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम रिसामा में दशहरा उत्सव निरंतर 1956 से अब तक जारी है। यह वर्ष दशहरा उत्सव का 67 वाँ वर्ष है।


आज लीला संस्कृति को बनाये एवं बचाये रखने में ग्राम रिसामा में संकल्पित है। श्रीराम लीला मंडली रिसामा कौशिल्या धाम चंदखुरी में श्रीराम वन गमन पथ के उद्घाटन के अवसर पर मंचन हुआ। एवं मुख्यमंत्री के द्वारा मंडली का सम्मान किया गया। विशेष उपलब्धि श्रीराम लीला मंडली रिसामा का 2022-23 में जनपद स्तरीय एवं जिला स्तरीय रामायण लीला प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय तक जगह बनाकर राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता रायपुर में प्रथम दिवस में प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्राम रिसामा एवं दुर्ग जिला का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष 2023 दशहरा उत्सव में ग्राम रिसामा में 8 दिन की लीला दिखाया जाएगा। जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष प्रसिद्धी प्राप्त “शबरी प्रसंग” पर प्रथम स्थान प्राप्त लीला का भी मंचन किया जाएगा।

लीला का विवरण
17.10.2023 मंगलवार-मुनि आगमन लीला,18.10.2023 बुधवार- धनुष यज्ञ लीला,19.10.2023 गुरुवार- लक्ष्मण, परसुराम संवाद, रामविवाह लीला,20.10.2023 शुक्रवार- कैकई कोप, दशरथ प्रतिज्ञा लीला,21.10.2023 शनिवार- राम वनवास, केवट प्रसंग, दशरथ निर्वाण,22.10.2023 रविवार- सीताहरण, 23.10.2023 सोमवार- शबरी प्रसंग, रामसुग्रीव मैत्री, बाली वध . 24.10.2023 मंगलवार- अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, रावध वध
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष लेखूदास साहू व सचिव राजेन्द्र कुमार साहू ने दी।