बेलरगांव में देव दशहरा के रूप में मनाया जाता हैं दशहरा पर्व को


नगरी/सिहावा, बेलरगांव। तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत बेलरगांव में दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।बेलरगाव में दशहरा का पर्व लगभग एक दशक से मनाते आ रहे हैं। यहां यह पर्व देव दशहरा के रूप में मनाया जाता है।पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करके दंतेश्वरी माई के ढांग ढोंली लाते हैं। रावण भाठा में उसके बाद ही रामलीला का मंचन शुरू किया जाता है समिति के सदस्य ग्राम पटेल एवं गायता अमरसिंह पटेल, संरक्षक कैलाश प्रजापति, संरक्षक दऊवालाल देवांगन , ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, सचिव उमेंद्र दीवान, शशिभूषण भारती अशकरण पटेल ,खिरभानसिंह पवार ने बताया की इस बार कोठीपारा से भगवान राम लक्ष्मण सीता माता दरबार की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि ठीक सात  बजे आकर्षक व मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी। भगवान श्री राम द्वारा 25 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक प्रयाग राजिम की प्रस्तुति मानस रंग मंच पर होगी।यहां दशहरा पर्व के आनंद उठाने के लोग दूर-दूर से आते हैं।