पाटन। ग्राम राखी में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक दशहरा समिति ग्राम राखी एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद पंचायत पाटन के प्रणव शर्मा, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष निर्मल कोसरे उपस्थित रहेंगे।
ग्राम पंचायत राखी की सरपंच श्रीमती जीतश्वरी देवांगन, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष लवकी विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दीपक महिलांग सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से दशहरा उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहने की उम्मीद है।
आयोजक: नवयुवक दशहरा समिति, ग्राम राखी एवं समस्त ग्रामवासी।






