गोडपेंडरी में दशहरा पर्व उत्साह से मनाया गया, राम लीला  मंचन के बाद किया रावण दहन


पाटन।। पाटन ब्लॉक के ग्राम गोडपेंडरी में इस वर्ष भी दशहरा पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बता दे कि यहां कर प्रतिवर्ष भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाता हैं। दशहरा उत्सव और राम लीला की शुरुआत भगवान पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। जनपद सदस्य दुनेश्वर मानकुर, सरपंच तोरण साहू ने पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की। इसके बाद रामायण मंडली के कलाकारों के श्री राम लीला का मंचन किया। फिर अंत में रावण का दहन किया गया। रावण दहन के समय बारिश हो रही इसके बाद भी ग्रामीणों का उत्साह देखते बना। रावण दहन के बाद शोभायात्रा भी निकाली हैं इसके अलावा ब्लॉक के अन्य गांव में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।