पाटन। 1 फरवरी से 5 फरवरी तक “आवाज “सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ई रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण पाटन में दिया जाएगा। जिसमें 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं इसका लाभ उठा सकते है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की श्रम विभाग द्वारा 1 लाख की सब्सिडी भी दिया जा रहा है उनका भी महिलाएं लाभ उठा सकते है, और ई रिक्शा से विभिन्न प्रकार के रोजगार चालू कर सकते हैं, जैसे चाट, पानीपुरी, का व्यापार, स्कूल के बच्चे को लाने ले जाने का व्यापार गाड़ी किराना समाज डिलवरी का कार्य और आमदनी से 800 से 1000 प्रतिदिन आय प्राप्त कर सकते हैं। इसकी भी जानकारी दी जाएगी।।







