अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटली में पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच रहे जोगा को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट। देर रात घर में घुसे हथियारबंद नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम। उस पर आरोप है पुलिस की मदद करने का और भाजपा के लिए प्रचार करने का। सच तो ये है जोगा ने सीपीआई के लिए राजनीति की। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गया। मौजूदा समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य है।जोगा का परिवार माओवादियों की रडार पर पहले से है। माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या की थी। तकरीबन छह वर्ष पूर्व माओवादियों ने जनदालत में मां और पिता के सामने पुत्र जोगा को मौत के घाट उतारा था। अब पिता जोगा पोडियामी को मार डाला।
