सेलूद में सुबह-सुबह बारिश, गर्मी से मिली राहत, अचानक मौसम में बदलाव, बादल छाए


पाटन।।
रविवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली और क्षेत्र में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सुबह के समय आसमान में घने बादल छा गए, जिसके बाद सेलूद सहित आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
करीब 10 मिनट तक तेज बूंदाबांदी होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। अचानक बदले मौसम से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों के चेहरे पर भी हल्की मुस्कान देखने को मिली।