तप रही है धरती, कट रहे है पेड़, गांव गांव में मौजूद हैं हरियाली के दुश्मन, जिम्मेदार का ध्यान नहीं, खुलेआम हो रही पेड़ो की अवैध कटाई व परिवहन, देखिए सीजी मितान की ग्राउंड से रिपोर्ट

कल्याणी साहू


पाटन। लगातार सूरज की गर्मी से धरती तप रही है। हरियाली के दुश्मन पेड़ो की धड़ल्ले से कटाई कर रही है। अवैध कटाई के साथ परिवहन भी बेखौफ हो रहा है। लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ ठूंठ का पंचनामा बनाया जाता है। पैसों का लालच देकर भोले भाले किसानों को ये लकड़ी काटने वाले लोग अपने झांसे में ले लेते है। कड़ाई से कार्रवाई नहीं होने के कारण इन लकड़ी काटने वालो का हौसला बढ़ता ही जा रहा हैं ।

देखिए यह वीडियो

अभी कुछ देर पहले सीजी मितान के प्रतिनिधि ने टेमरी और औरी के बीच खार में कट रहे पेड़ो का खबर बनाने वीडियो बनानी शुरू किया। तभी लकड़ी काटने वाले कुछ लोग आए ओर उसे वीडियो बनाने से मना करते हुवे कहा की जहां शिकायत करना है कर लो। कोई कुछ कार्रवाई नही कर सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र में इस तरह से अवैध कार्य करने वाले दबंगई कर रहे है। यह क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसकी सूचना पुलिस को देना इसलिए नही दिया गया की पिछली बार भी सूचना दिया था। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नही हुआ। अलबत्ता लकड़ी काटने वाले लोगो को शाम थाना के इर्द गिर्द देखा गया। टेमरी और औरी के बीच बड़े पैमाने पर लकड़ी काटने का काम चल रहा है। इन गावों को तो अब जिला में लकड़ी काटने वालो के नाम से जाना जाने लगा है। अगर राजस्व विभाग और फारेस्ट विभाग इन गावों के आसपास खेतो में, खलिहानो था बाडियो में छापामार कार्रवाई करती है तो बड़ी मात्रा में काटने के लिए प्रतिबंधित पेड़ो की लकड़ी मिल सकती है।

इस तरह से किया जा रहा है परिवहन

एक दूसरे पर टाल देते है जिम्मेदारी
जिसने भी बार पेड़ो की कटाई की सूचना शासन प्रशासन को दी है उसमे कई बार तो मौके पर जाकर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के मामले में फारेस्ट विभाग थोड़ा सक्रियता दिखाते है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है की जब सूचना दी जाती है तब फारेस्ट विभाग राजस्व विभाग पर मामला डाल देते है। वही राजस्व विभाग फारेस्ट विभाग पर मामला डाल देते है।

दिन में कटाई रात को ढुलाई
जानकारी के मुताबिक पेड़ो की कटाई पाटन विधानसभा क्षेत्र में अनवरत जारी है। सूत्रों की माने से पेड़ काटने वाले दिन भर मशीन से कई पेड़ो की कटाई कर देते है। वही रात को इसका परिवहन किया जाता है। ज्यादातर परिवहन औरी, जाम गांव आर, जाम गांव एम, गाड़ाडीह, उतई , छाटा के आरामिलो में किया जाता है। इन आरा मिलो में भी छापामार कार्रवाई कर अगर अवैध पाया जाता है तो कार्रवाई किया जाना चाहिए

रिपोर्टर बाल बाल बचा
आज दोपहर को एक टीवी न्यूज के रिपोर्टर जब लकड़ी का कटाई और अवैध परिवहन की वीडियो बनाने लगी तो , लकड़ी से भरी मेटाडोर का ड्राइवर उसके काफी नजदीक से गाड़ी को तेज रफ्तार से निकाली। समय रहते पीछे नही होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। अब इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है की अवैध रूप से लकड़ी काटने वालो का हौसला कितना बढ़ा हुआ है।