शैलदेवी महाविद्यालय में गरबा की गूंज



हमारे देश में शक्ति उपासना आदिकाल से हो रही है। हमारी भारतीय और छत्तीसगढ़ी संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। इस छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोना और उसे सुरक्षित रखना हमारा उत्तर दायित्व है— राकेश पांडे चेयरमैन


अंडा। फोटो। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में   गरबा महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश पांडे, चेयरमैन, खादी ग्राम उद्योग, रायपुर, एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजन कुमार दुबे, चेयरमैन, शैलदेवी महाविद्यालय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गरबा महोत्सव में शैलदेवी महाविद्यालय एवं शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्र-छात्राओं ने कुल 14 समूहों में विभक्त कर देवी दुर्गा के विविध नाम रूपों  शक्ति गरबा ग्रुप, माँ भवानी, माँ शैलपुत्री, माँ कुष्मांडा , माँ कात्यायनी, आद्याशक्ति, माँ स्वरूपा, माँ महागौरी, माँ बगलामुखी, माँ कालरात्री, आदिशक्ति रिदम, वैदेही, माँ गौरी, नरसिम्हा  के आधार पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रस्तुति में भक्ति, उत्साह, सांस्कृतिक चेतना और मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।
मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि महिला शक्ति, ऊर्जा और जीवन-संस्कारों का उत्सव है। हमारे देश में शक्ति उपासना आदिकाल से हो रही है। हमारी भारतीय और छत्तीसगढ़ी संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। इस छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोना और उसे सुरक्षित रखना हमारा उत्तर दायित्व है। हमारे सुवा आदि नृत्य और गीतों ने विश्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश को एक वैश्विक पहचान  दी है।
महाविद्यालय आयोजन समिति ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से छात्रों को न केवल सांस्कृतिक मंच मिला, बल्कि भारतीय परंपरा के प्रति गहरी आस्था भी जागृत हुई।
चेयरमैन, शैलदेवी महाविद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
निर्णायक की भूमिका में श्रीमती रश्मि देशमुख  उपस्थित हुई। इस गरबा महोत्सव में माँ गौरी ग्रुप (बीएससी बी.एड. चतुर्थ वर्ष) प्रथम, माँ बगलामुखी ग्रुप (एम.एस.सी एवम् योग) द्वितीय और  शक्ति गरबा ग्रुप A (बी.एससी. बी.एड. द्वितीय वर्ष ) तृतीय स्थान प्राप्त किए। गरबा महोत्सव 2025 की यह संध्या भक्ति, ऊर्जा और उल्लास से परिपूर्ण रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को देवी दुर्गा की अद्भुत शक्ति एवं सौंदर्य का सजीव अनुभव कराया।