इको फ्रेंडली बाल मेला का किया गया आयोजन


पंडरिया-14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर रूपेंद्र लाल चंद वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडमडा में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें  9वी से 12वी तक छात्र- छात्राओं ने आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। फायर लेस कुकिंग थीम के अनुसार छात्राओं ने भेल, चिप्स भेल, चना चैट, स्प्राउट चाट, सुगर फ्री सलाद, सैंडविच आदि व्यंजनों का स्टाल लगाया l पर्यावरण को ध्यान रखते एक दिन प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प लेते हुए पलाश के पत्तो का दोना और केला के पत्तों प्लेट आम के पत्तो का चम्मच बनाकर सभी व्यंजनों को सर्व किया l  स्वच्छता का  ध्यान रखते हुए सभी ने ग्लव्स और कैप पहना हुआ था l वन्य जीवों के संरक्षण के लिए हमर जंगल ल हम पढ़बो अभियान के तहत दीपक यादव ने बच्चों के ड्राइंग प्रतियोगिता कराया बाल मेला में खेलो का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर  हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए प्राचार्य जे , आर साहू ने बच्चों के इस कार्यक्रम की सराहना की।रूपरेखा और मार्गदर्शन के लिए संस्कृति प्रभारी उर्वशी चंद्रवंशी, योगेन्द्र शर्मा और विभीषण राम वर्मा को की प्रशंसा करते हुए कहा कि  पढ़ाई के साथ साथ स्किल डिप्लोमेट भी जरूरी है। निर्णायक टीम एम के वर्मा , यशवंत पटेल और दीपेंद्र राज ने  प्रतियोगिता में विजेता टीम सुमन जायसवाल, तृतीय अनुपमा चंद्रवंशी को उप प्राचार्य डी एस  धुर्वे द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया l