पंडरिया। ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में बालिकाओं द्वारा इकोफ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया।जिसको बहुत ही धूमधाम से अनंत चतुर्दसी में बालिकाओं द्वारा विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान बालिकाओं में उत्साह देखा गया। अधीक्षिका कामिनी जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छोटी-छोटी बालिकाओं के द्वारा गणेश की प्रतिमा बनाई जाती है।
जिन्हें विद्यालय में स्थापित कर प्रतिदिन पूजा करके उन्हें विधि विधान से विसर्जित किया गया। इससे बच्चों में 10 दिन तक खूब उत्साह बना रहता है।साथ ही धार्मिक आस्था का भी विकास होता है।इस प्रकार के आयोजन से अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियो का भी विकास होता रहता है।
