- पंडरिया-ब्लाक के ग्राम महली में 29 लाख 22 हजार की लागत से शासकीय हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष एवं पूर्व माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण गुरुवार को विधायक भावना द्वारा किया गया।
- इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्कूल परिसर में पौधारोपण कर विकासखंड स्तरीय प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों व योजनाओं का लाभ प्रदेश वासियों को हो रहा है।वहीं निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं।इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।श्रीमती बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा का हर बच्चा बेहतर शिक्षा, संसाधन और अवसर के साथ अपने सपनों की उड़ान भरे ,जिसके लिए विष्णु देव सरकार हर स्तर पर अवसर प्रदान कर रही है तथा सुविधाएं उपपब्ध करा रही है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
- कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी , जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू , महामंत्री मनहरण साहू , सरपंच बिसौनी धुर्वे , हरे कृष्णा शुक्ला , रामकुमार चंद्राकर , महेंद्र धृतलहरे , कृष्णा चंद्राकर सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे ।

- October 1, 2026
शिक्षा : महली में ₹29 लाख से अधिक की लागत से अतिरिक्त कक्ष और पूर्व माध्यमिक शाला भवन तैयार…विधायक भावना बोहरा ने किया नए स्कूल भवनों का लोकार्पण
- by Raju Verma





