शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा के कला संकाय के विद्यार्थियों को गंगरेल बांध, अंगारमोती शक्तिपीठ, और रुद्री बैराज का शैक्षणिक भ्रमण सफलता पूर्वक संपन्न किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्षेत्रीय इतिहास, संस्कृति, और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी प्रदान करना था।
गंगरेल बांध पर विद्यार्थियों ने जल संसाधनों के प्रबंधन और इसके पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। वहीं, अंगारमोति शक्तिपीठ में उन्होंने क्षेत्रीय धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से जाना और समझा। रुद्री बैराज में जलसंरक्षण तकनीकों और उनके कृषि क्षेत्र में उपयोग पर विशेष जानकारी प्राप्त किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें इन स्थलों की ऐतिहासिक, धार्मिक, और वैज्ञानिक महत्ता से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री राजन दुबे ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की ज्ञानवृद्धि के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।