सीजी मितान ख़बर का असर: बीएमओ ने झिट असप्ताल में बैठक, इलाज के आये मरीज को त्वरित सेवा दे, बीती रात को इलाज नही होने से जनपद सदस्य की बेटी को पाटन लाना पड़ा था

पाटन। न्यूज़ पोर्टल सीजी मितान की खबर ने एक फिर असर दिखाया है। बीती रात जनपद जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी अपनी बेटी का इलाज कराने झिट अस्पताल गया था। लेकिन वहां पर न तो पंजीयन पर्ची काटी गई उल्टा मरीज को सुबह आने का सलाह देकर वापस भेज दिया। इसके बाद छोटी से बच्ची को लेकर पाटन पहुंचे जहाँ उसका इलाज किया गया। इस खबर को सीजी मितान ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। जिसके बाद बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने आज सुबह बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट के सभी चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली गई एवं शासन द्वारा निर्धारित 24×7 निर्बाध आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं देने निर्देश दिए गए। अस्पताल में ईलाज हेतु किसी भी समय मे आने मरीजों की त्वरित जांच, नर्सिंग सेवाएं , डायग्नोस्टिक सेवाएं एवं मेडिकोलीगल सेवाएं देने स्पष्ट निर्देश दिए। मरीजों एवं उनके परिजनों को रोग की प्रकृति, एवं ईलाज हेतु दिए जाने वाले सलाह का समुचित तरीके से काउंसलिंग किए जाने, मरीजों एवं परिजनों के अधिकार, अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी सूचित किये जाने निर्देश दिए गए।

सीएचसी झीट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ बी कठौतिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता आश्वासन पूर्ण सेवाएं देने निर्देशित किया जिससे ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्च स्तरीय लाभान्वित किया जा सके।

बीएमओ पाटन ने ईलाज में कोताही बरतने वाले डॉक्टर एवं स्टाफ को स्पष्टिकरण जांरी किया गया एवं भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए व्यवस्थाएं एवं सेवाएं में सुधार करने निर्देशित किया गया।