सीजी मितान खबर का असर: सांतरा में ही कैंप लगाकर मरीजों का करेंगे इलाज, एसडीएम पाटन के निर्देश के स्वास्थ्य महकमा गांव पहुंचेंगे, डायरिया को लेकर प्रशासन गंभीर


पाटन। एक बार फिर सीजी मितान की खबर पर प्रशासन ने संज्ञान ली है। एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता ने जैसे ही सीजी मितान पर खबर पढ़ी उसके बाद उन्होंने तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा को निर्देश दिए की सांतरा में ही स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर इलाज तत्काल श्री करे। इसके आलावा आसपास के लोगो को लक्षण मिलने पर तत्काल दवाई प्रदान करे। इसके बाद अस्पताल की टीम सांतरा पहुंचने की खबर है। बता दे की यहां पर करीब 20 से अधिक मरीज डायरिया से पीड़ित है। आज सुबह ही तीन मरीज को अस्पताल ले जाया गया। अभी भी पाटन के सरकारी अस्पताल में आधा मरीज भर्ती है।