अहिवारा। धमधा ब्लॉक के अहिवारा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार मुरूम की अवैध खुदाई की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर सीजी मितान न्यूज पोर्टल ने लगातार न्यूज़ प्रसारित कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम धमधा विनय सोनी ने शनिवार की छापामार कार्रवाई की। जिसमे अलग अलग जगह से कुल दो जेसीबी और चार हाइवा पर कार्रवाई की जा रही है।

बता दे की क्षेत्र में मुरूम का अवैध उत्खनन , गिट्टी का अवैध परिवहन की शिकायत लंबे समय से चल रही थी। ब्लॉक मुख्यालय के पथरिया खदान से सैकड़ों की तादाद में ट्रकों के माध्यम से अवैध रूप से मुरुम और गिट्टी का परिवहन जारी है, जिसे संज्ञान में लेते हुए धमधा एसडीएम विनय सोनी ने शनिवार को कार्रवाई की। उन्होंने मुरुम का अवैध खनन और परिवहन करते हुए ग्राम धरमपुरा में दो हाइवा व एक जेसीबी और बिरझापुर में भी दो हाईवा व एक जेसीबी को जब्त किया। इसके अलावा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए चार हाइवा को जब्त किया गया। सभी वाहनों को धमधा थाने में रखा गया है। कार्रवाई से अवैध खनन माफिया और अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ हैं । एसडीएम श्री सोनी ने कहा कि जब भी हमें अवैध खनन और अवैध परिवहन की जानकारी मिलेगी, हम तत्काल कड़ी कार्रवाई करेंगे।







