पाटन। रागी की फसल लेने वाले ग्राम दरबार मोखली के कृषक जितेंद्र बंछोर ने सीजी मितान की बताया था की उनके द्वारा लिए जा रहे रागी की फसल में कीट लगने लगे है। कृषि विभाग के ग्रामीण सहायक कृषि विस्तार अधिकारी को सूचना दिए थे की वे मार्गदर्शन करे। लेकिन उनके द्वारा कृषक को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई। इस खबर को सीजी मितान न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से प्रसारित किया । इसके बाद खबर पर संज्ञान लेते हुवे sdm पाटन विपुल कुमार गुप्ता ने तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर उक्त कृषक से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने कहा। साथ ही मौके पर जाकर रागी का फसल का अवलोकन करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग के मैदानी अमला कृषक के खेत में जाकर फसल का अवलोकन किया।







