ड्राइवर यूनियन हड़ताल का असर,पेट्रोल-डीजल के नाम से विवाद,किसान सहित आम लोग परेशान


पंडरिया।ड्रायवर यूनियन के हड़ताल का असर दिखाई पड़ने लगा है,जहां लोग परेशान हो रहे हैं वहीं पेट्रोल पंप में विवाद के कारण मारपीट की गई।सोमवार शाम नगर के पेट्रोल पम्प में बाइक व चार पहिया वाहन की भारी भीड़ रही।करीब 10 बजे के बाद नगर के सभी पेट्रोल पंप में ड्राई की स्थिति हो गयी।

नगर के कुकदूर मार्ग पर स्थित भारत पेट्रोलियम में विवाद हो गया।पेट्रोल लेने गए कुछ युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे, जिस पर उन्हें पेट्रोल खत्म होने की बात कही गई।इसी दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी सत्येंद्र से मारपीट कर दी गयी।पेट्रोल पंप कर्मचारी सत्येंद्र को हॉस्पिटल ले जाया गया,जिसके बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।सत्येंद्र के सिर पर चोट लगने के कारण 12 टांके लगाने पड़े।इसी प्रकार सभी पेट्रोल पंप में कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनती रही।हड़ताल के चलते बस स्टैंड सुनसान रहा।बसें व अन्य वाहनों के पहिये थमे रहे।नगर के सभी पेट्रोल पंप के सामने वाहन खड़ी कर बंद कर दिया गया।बाईक व चार पहिया वाहन से सफर कर रहे लोग पेट्रोल डीज़ल के लिए भटकते रहे।
किसान सहित सभी परेशान-क्षेत्र में इन दिनों शक्कर फेक्ट्री व धान खरीदी केंद्रों में खरीदी का कार्य चल रहा है।जिसके परिवहन के लिए किसानों को डीजल नही मिल पा रही है।किसानों को गन्ना व धान बेचने के लिए बड़ी मुश्किल से पर्ची मिलता है,जिसके बाद डीजल के आभाव में परिवहन नहीं कर पा रहे हैं।यह उनके लिए बड़ी समस्या है।इसी तरह अनेक कर्मचारी व कालेज के छात्र-छात्राएं बसों से आना-जाना करते हैं।जो बसें नहीं चलने के कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं।
समर्थन में निजी स्कूल बंद-ड्रायवर यूनियन के हड़ताल में मंगलवार को निजी स्कूल एसोसिएसन ने स्कूल बंद रखा।इससे पहले भी अधिकतर स्कूल के ड्रायवर हड़ताल के चलते बसें नहीं चला रहे हैं।साथ ही डीजल की समस्या भी स्कूल बसें संचालित करने आ रही है।