सूरजपुर में भाजपा कार्यकर्ता पर हमलें के विरोध में कुम्हारी में जलाया गृहमंत्री का पुतला

कुम्हारी । नगर के मध्य प्रभात चौक के बीचों-बीच गायत्री मंदिर के समीप गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला नारेबाजी करते हुए फूंका । मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने जानकारी देते हुए कहा कि अपराधियों के बढ़ते हौसले और प्रदेश की लचर बदतर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में दिन- प्रतिदिन जघन्य घटनाएं होती जा रही है, अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है । ज्ञात हो बीते दिनों सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को रेत माफियाओं ने जान से मारने का प्रयास किया एवं गाड़ी से दोनों पैरों को कुचल दिया ।

ऐसा दर्दनाक कृत्य होने के बावजूद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गहरी नींद में सोये हुए हैं । उनको नींद से उठाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष राजू निषाद के सानिध्य एवं भाजयुमो भिलाई द्वारा प्रभारी उमाकांत साहू के नेतृत्व में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया ।

जिसमें पी.एन दुबे, राम कुमार सोनी, नारायण सोनकर, राज कुमार सिंह, फिंगेश्वर साहू, अश्वनी देशलहरे, इमरान रिजवी, दीपक चतुर्वेदी, श्रीमती रागिनी निषाद, रीता पांडेय, सुनीता कुर्रे, राधा ठाकरे, गीता निर्मलकर, प्रणव श्रीवास्तव, विकास सोनकर, आशीष शुक्ला, सुजीत यादव, सौरभ पांडेय, मोहित पटेल, विकास सोनी, कौशल सिंह, डिकेश पटेल, हनी, गोविंद यादव, दीपक बैस आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।