अंडा। ग्राम अंडा में गुरुवार बाजार चौक मे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा कि सूक्ष्म संरक्षण मे मानव जीवन मे छाई आस्था संकट तथा अचिंत्य चिंतन को बदलने जनकल्याण कि भावना को ध्यान मे रखते हुए 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा चल रहा है।


कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सुरेश जी व अपने टोली के साथ भव्य रूप से चल रहा है। जिसमे कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा पुरे गांव मे भ्रमण किये।

व प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ मे सभी के स्वास्थ्य लाभ घर परिवार कि सुख शांति के लिए ग़ायत्री महायज्ञ महामृत्युंजय मन्त्र व नवग्रह मन्त्र के माध्यम से देवताओं को आहुति दी गई और 41 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार किया गया व शाम को 3 से 5 बजे तक प्रज्ञा पावन पुराण कथा होती है। जिसमे मानव जीवन के समस्याएं और निवारण का सूत्र बताया गया घर परिवार मे रहकर परोपकार के कार्य मे समयदान अंशदान लगाने हेतु निवेदन किया गया संध्याकालीन दीपमाहायज्ञ मे पूर्व केबिनेट मंत्री महिला एवं बालविकास माननीया रमशीला साहू जी का आगमन हुआ एवं ग्रामवशियों ने जोरदार अभिनन्दन किया उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा मैं गायत्री परिवार कि बेटी हूँ और सदैव समाज कल्याण के लिए कार्य करती रहूंगी।

भव्य दीपमाहायज्ञ मे समस्त ग्राम समस्त ग्रामवासी मिल कर हरसोल्लास के सांथ मिलकर दीपमाहायज्ञ का आयोजन किया गया साथ ही दिनांक 7 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी वितरण किया जायेगा तथा विभिन्न संस्कार जैसे पुंसवन संस्कार, मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार का आयोजन समस्त ग्रामवासी व गायत्री परिवार द्वारा कराया जायेगा।






