पाटन जामा मस्जिद में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा


पाटन।
पाटन नगर की जामा मस्जिद में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने नमाजियों ने एक साथ खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर नमाज अदा की।
जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज़ अहमद रज़ा साहब ने खुतबा पढ़ा और ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने देश में अमन-चैन, खुशहाली, एकता और भाईचारे की दुआ मांगी तथा सभी को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज की ओर से सभी नमाजियों के लिए चाय, नाश्ता एवं फल-फ्रूट की व्यवस्था की गई थी। मस्जिद कमेटी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मुस्लिम समाज के लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों का फूल-माला और इत्र भेंट कर स्वागत एवं इस्तकबाल किया।
ईद-उल-अज़हा के इस मुबारक मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदगण आभास दुबे, मनोज कुर्रे, डॉ. वीरेंद्र कौशिक, दीपक यादव, मीडिया प्रभारी संदीप मिश्रा सहित समाज प्रमुख सदर हाजी शकील मोहम्मद, नायब सदर सैय्यद जाफरी, खजांची कलीम मोहम्मद, सज्जाद हुसैन, हाजी अब्दुल जलील, ताज मोहम्मद, अब्दुल रशीद, शमीम खान, शेख साजिद, जावेद कुरैशी, नवाब खान, जाहिद हमसफर, परवेज आलम, इस्लाम खान, शेख इब्राहिम, समीर बक्स, शेख मजीद, अय्यूब खान, अकबर खान, जहीर खान, शेख शाहिद, शब्बीर खान, जावेद नवागांव, नसीम अख्तर, सलमान अली, सैफ अली, जाकिर खान, साकिर खान, साहिल खान, सद्दाम, शेख जाहिद, फरीद बक्स, इब्राहिम बक्स, नईम खान, शेख अनस, मुश्ताक खान, करीम खान, अबरार खान, निजाम अली सहित आसपास के क्षेत्रों से आए मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।