पाटन में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर, सेवकों और कर्मवीरों का हुआ सम्मान


पाटन।
पाटन में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रजा मुस्तफा कमेटी पाटन द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सदर हाजी शकील मोहम्मद, उपाध्यक्ष सैयद जाफरी सहित मुस्लिम समाज के सभी लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वे व्यक्ति जो शासकीय सेवक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही समाज के प्रति योगदान देने वाले पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का भी सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का माहौल भाईचारे, एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक बना रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।