बलौदाबाजार हिंसा मामले में आठ और की गिरफ्तारी, अब तक 132 की हो चुकी है गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर जैसे संगठनों से है। इनकी गिरफ्तारी घटना से जुड़े वीडियो, फोटो और सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर की गई है। वहीं, अबतक के कुल 132 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।