दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श ग्राम हनोदा का 11 फरवरी दिन शुक्रवार को आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने ग्राम में चेतन को जगाकर गांव का समस्त विकास करने हेतु ग्राम वासियों में प्रेरणा भरने गांव का आठवां जन्म उत्सव मनाया गया। जिस के मुख्य अतिथि: पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले जी, कला एवं संस्कृति क्षेत्र में पद्मश्री थे, अध्यक्षता: योगिता चंद्राकर जी, कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग ,विशेष अतिथि कृष्ण कुमार विनोद जी, संरक्षण गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ उड़ीसा जोन, नितिन शर्मा जी, जिला समन्वय नेहरू युवा केंद्र दुर्ग , श्रद्धा साहू जी संस्थापिका स्टील बर्तन बैंक, लता चंद्राकर जी, अध्यक्ष अखिल भारतीय महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज, मनोज स्वई ,शिक्षा क्रांति मातृभाषा हिंदी संरक्षण , बुधबनती मधुकर, जनपद सदस्य दुर्ग, तेजाराम चंदेल सरपंच ग्राम पंचायत हनोदा।दीप प्रज्वलित एवं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और दूषित होते पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है, इस तरह के काम में स्टील बर्तन बैंक आदर्श ग्राम हनोदा की टीम ने स्वच्छ और स्वस्थ भोजन खिलाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाई इस कारण प्लास्टिक के बर्तनों से होने वाले दुष्परिणामों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बर्तन बैंक की शुरुआत की है शादियों दशग्रात्र और दूसरे कार्यक्रमों में स्टील थाली और गिलास का उपयोग करके स्वच्छ और स्वस्थ भोजन हमारी पहचान है, के तहत सेवा की जा रही है। जिसे बालोद जिला द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्टील बर्तन बैंक का सम्मान प्राप्त हुआ है,उस आदर्श ग्राम हनोदा की टीम को ग्राम जन्म उत्सव में सम्मान कर मान बढ़ाया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य स्टील बर्तन बैंक की संस्था द्वारा दानेश्वर यादव को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ,जिसे आदर्श ग्राम हनोदा और स्टील बर्तन बैंक टीम के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जितेन चंद्राकर, अनूप यादव, श्रवण यादव, दौलत यादव, कुलंजन यादव, पीलू यादव, गोविंद यादव ,भोजराम चंद्राकर, श्रवण यादव, प्रकाश पटेल ,परमानंद चंद्राकार ,रमेश पटेल, दिनेश पटेल, भूपेंद्र कुंभकार, शीतल कुंभकार, राकेश साहू , राजकुमार साहू ,टिकेश्वर साहू, अखिलेश चंद्राकर, रवि साहू ,अश्वनी जांगड़े, किरण गायकवाड, गीता साहू, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

- February 16, 2022