रानीतराई । रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम कौही में गुरुवार को एक बुजुर्ग ने अपने खेत के आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधरु राम सोनकर (67) ग्राम सिलघट (भखारा) का रहने वाला हैं। उसने अपने खेत में आम के पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







