पाटन। ग्राम पंचायत गुजरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच पीतांबर पटेल ने की। इस अवसर पर ग्राम के बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। साथ ही साथ जीपीडीपी योजना के तहत ग्राम विकास के लिए बनाई गई कार्य योजना से ग्रामीणों को अवगत भी कराया । ग्रामीण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने ग्रामीणों से सलाह लिया गया। इस अवसर पर ग्राम के सचिव दीनदयाल वर्मा ने शासन द्वारा जारी निर्देशों से ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने जीपीटीपी योजना के तहत शामिल कार्य योजना बनाने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। जिन बुजुर्गों का सम्मान किया गया उनमें सोमन पटेल, बलवंत वर्मा, मोहन ठाकुर, दादू वर्मा, मनोहर नेताम, फेकन यादव शामिल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच पीतांबर पटेल, उपसरपंच शंकर यादव, सचिव दीनदयाल वर्मा, पंचम धीवर, पवन वर्मा, बिसाहू लानीवार, कार्तिक यादव, टिकेंदे यादव, तेजेश्वर बघेल, मिलन, तेजबती, बसंती, भुनेश्वरी, यशवंत साहू, रोजगार सहायिका सीमा पाटिल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थी







