चुनावी घमासान: विष्णु, , , देव , , , ने जमा किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, दोपहर बाद पाटन में होगा मतदान, पढ़िए पूरी खबर

पाटन। तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को निषाद समाज भवन में नामांकन प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें वर्तमान अध्यक्ष देव कुमार निषाद और पूर्व सरपंच बिष्णु निषाद शामिल हैं।

अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। समाज के कुल 295 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

रविवार को निषाद समाज भवन पाटन में चुनावी प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के बाद समाज के मतदाताओं और पदाधिकारियों के बीच चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।