मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव रविवार को,10 राज के लगभग डेढ़ लाख मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष,पाटन राज में बनाये गए 58 मतदान केंद्र…8 बजे से 3 बजे तक होगी वोटिंग

फ़ाइल फ़ोटो

पाटन।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सहित 6 राजप्रधानों का चुनाव 20 अक्टूबर रविवार को होगा,चुनाव में प्रदेश भर के कुर्मी समाज के लगभग एक लाख 42 हजार 751  मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

केंद्रीय अध्यक्ष के लिए 6 उम्मीदवार अजीत मढ़रिया चंद्रशेखर परगनिहा दशरथ वर्मा खोड़स राम कश्यप सरोज चंद्रवंशी और उमाकांत कश्यप के बीच मुकाबला होगा।

10 राज के कुल मतदाताओं की सूची

केंद्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश में 10 राज के कुल 1 लाख 42 हजार 751 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

धरसीवां राज में  14898 मतदाता

तिल्दा राज में  28276 मतदाता

बलोदाबाजार राज में 10989 मतदाता

अर्जुनी राज में 17871 मतदाता

पलारी राज में 10528 मतदाता

चंदखुरी राज में 16848 मतदाता

पाटन राज में 10020 मतदाता

दुर्ग राज में 14048 मतदाता

धमधा राज में 7875 मतदाता

रायपुर राज में 11398 मतदाता हैं।

छह राज में होंगे राज प्रधान के चुनाव

केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा छह राज में राज प्रधान के लिए भी वोट डाले जाएंगे ….

धरसीवां राज में नीलमणी परगनिहा और यशवंत वर्मा

रायपुर राज में जगेश्वर प्रसाद वर्मा,नर्मदा वर्मा और डॉ रविंद्र बघेल

धमधा राज में लक्ष्मी लता वर्मा और सत्यभामा परगनिहा

पलारी राज में भुनेश्वरी वर्मा और रामखिलावन वर्मा

बलौदा बाजार राज में कौशिल्या वर्मा,शकुंतला बाघमार और सुनीता वर्मा

तिल्दा राज में खेमनाथ नायक और ठाकुरराम वर्मा के बीच मुकाबला होगा।

वहीं दुर्ग राज में ईश्वरी वर्मा निर्विरोध राज प्रधान चुने गए।

पाटन राज में सिर्फ केंद्रीय अध्यक्ष के लिए ही मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।पाटन राज में मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ,प्रत्येक बूथ में पीठासीन अधिकारी , मतदान अधिकारी नम्बर–1 , मतदान अधिकारी नम्बर 2 एवम मतदान अधिकारी नम्बर 3 नियुक्त किया गया है ।

वोटिंग के पश्चात मतगणना भी की जाएगी इसके लिये केंद्रीय निर्वाचन सदस्य ललित कुमार बिजौरा , पाटन राज सहायक निर्वाचन अधिकारी केदार कश्यप , राजप्रधान – युगलकिशोर आडिल , केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी –ऋषि वर्मा , केंद्रीय सहायक निर्वाचन अधिकारी –चोवा राम वर्मा द्वारा समस्त दिशा निर्देश जारी कर दिये गए हैं।