पंडरिया- प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के निर्देशानुसार जिला साहू संघ कबीरधाम के मार्गदर्शन में तहसील साहू संघ पंडरिया अध्यक्ष का चयन साहू छात्रावास भवन मोहतरा खुर्द में बैठक कर किया गया।जिसमें चयन समिति, मंडल अध्यक्ष सभी सामाजिक बंधु के सर्वसहमति से तहसील साहू संघ पंडरिया अध्यक्ष पद पर डॉ जलेश्वर साहू मैनपुरा निवासी को निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें चयन समिति प्रभारी विष्णु साहू (पूर्व प्रदेश कार्यकारणीय अध्यक्ष), गोपाल साहू ,(पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष), गजपाल साहू (तहसील अध्यक्ष पंडरिया), जवाहर साहू (पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव), नरेश साहू (पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री), शत्रुघ्न साहू (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष),श्रीमान घनश्याम साहू (उपाध्यक्ष जिला साहू संघ),श्रीमान अशोक साहू जी (जिला महामंत्री), नंदनी साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया), महेश्वर साहू (महामंत्री तहसील पंडरिया),
उपस्थित थे।श्री साहू के मनोनयन पर साहू समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है वहीं नव नियुक्त जलेश्वर साहू ने सभी के सलाह पर समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करने की बात कही।







