पाटन। ठेठवार यादव समाज बोरेंदा परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को हुआ। इस सम्मेलन में पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर पुनः यशवंत भोला यादव बोरेंदा निर्विरोध निर्वाचित हुआ। उसके अलावा सचिव सुभाष चंद्र यादव ,कोषाध्यक्ष शालिक राम यादव बनाए गए। अधिवेशन में मुख्य अतिथि पाटन राज के अध्यक्ष ईश्वर यादव, सचिन अश्वनी यादव , कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव मौजूद थे। यादव समाज नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

- March 29, 2025
ठेठवार यादव समाज बोरेंदा परिक्षेत्र पदाधिकारियों का चुनाव, यशवंत यादव पुनः बने अध्यक्ष
- by Ruchi Verma