पाटन। छत्तीसगढ़ ही नही पूरा देश की नजर आगामी चुनाव में पाटन विधानसभा पर टिकी हुई है। कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्लॉक अध्यक्ष के टिकिट की मांग किया है। उसका पाटन से लड़ना फाइनल भी है। वही भाजपा ने सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया है। वही अब पाटन के इस प्रोफाइल सीट पर जनता कांग्रेस भी कूद पड़ी है। हालांकि अभी पाटन में जनता कांग्रेस की तरफ से कौन चुनाव लड़ेगा इसकी घोषणा नही हुई है। लेकिन पाटन में दौरा सभा का दौर शुरू हो गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार 29 अगस्त को भाजपा का विधानसभा स्तरीय घेराव धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम नया बस स्टेंड के पास गौठान पर रखा गया है। जिसमे सांसद विजय बघेल भी शामिल होंगे। इसी तरह जनता कांग्रेस जोगी का भी सभा जनपद पंचायत पाटन के सामने आयोजित है। बताया जा रहा है की जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पाटन से ही पूरे छत्तीस गढ़ में चुनावी कैंपेन शुरू कर रहे है। जनता कांग्रेस के नेता सूर्यकांत तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
