अरसनारा परिक्षेत्र का चुनाव आज, 102 मतदाता करेंगे मतदान,  अध्यक्ष पद हेतु किशन हिरवानी व कृष्णा साहु मैदान में, मुकाबला रोचक,



पाटन । तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत अरसनारा, तेलीगुंडरा, जामगांव-आर, बेल्हारी एवं झीट परिक्षेत्र के आम चुनाव की आज से शुरू हो गए है। अरसनारा परिक्षेत्र में मतदान 7 अक्टूबर दिन मंगलवार की सुबह 10,30 बजे से संध्या 4,30बजे तक होगा। अध्यक्ष पद हेतु किसन हिरवानी व कृष्णा साहु के बीच रोचक मुकाबला है।कुल 102मतदाता मतदान करेंगे।यह पदों पर भी कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। तेलीगुंडरा परिक्षेत्र में मतदान 9 अक्टूबर को होगा।जामगांव-आर परिक्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को नामांकन 8 अक्टूबर को एवं मतदान 11 अक्टूबर को होगा।बेल्हारी परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर को, नामांकन 10 अक्टूबर को एवं मतदान 13 अक्टूबर को होगा। झीट परिक्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन 11 अक्टूबर को, नामांकन 12 अक्टूबर को एवं मतदान 15 अक्टूबर को होगा। सभी परिक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।इन चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (पुरुष एवं महिला) तथा संगठन सचिव (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए मतदान होगा। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सभी स्थानों पर चुनाव पर्यवेक्षक सह पर्यवेक्षक के साथ ही साथ चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा से स्थानीय साहू समाज में उत्साह और सक्रियता का माहौल बना हुआ है