छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष , महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज, राजिम मुख्यालय में रहेगी चुनावी गहमा गहमी, 14 प्रत्याशी का भाग्य का फैसला होगी

पाटन। छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों का निर्वाचन शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को होगा। निर्वाचन के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए 5, महासचिव पद के लिए 3 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

  1. श्री कोमल यदु — राजपुर
  2. श्री खेमराज यदु — सावनी
  3. श्री गुलेन्द्र यादव — भिलाई-3
  4. श्री परमानंद यादव — कोटराभांठा
  5. श्री संतोष यदु — सलौनी

महासचिव पद के प्रत्याशी:

  1. श्री नरोत्तम कुमार यदु — रवेली
  2. श्री समलिया यादव — मोहन्दी
  3. श्री शंकर लाल यादव — लोहझर

कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

  1. श्री जितेन्द्र यदु — मटका
  2. श्री ठाकुर राम यादव — बिजली
  3. श्री मोहन यादव — मोहमेला
  4. श्री रमन लाल यादव — धमधा
  5. श्री विजय कुमार यदु — चम्पारण
  6. श्री श्याम सुन्दर यादव — कसहीबाहरा

महासभा की ओर से समाज के मतदाताओं से निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्वाचन को लेकर प्रत्याशियों और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।