रायपुर। छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर परिक्षेत्र मंत्रि मंडल संगठन निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इस चुनाव में डेरहा राम साहू के पैनल भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान पर है। जानकारी मिली है कि उनका प्रचार काफी तेज गति से चल रहा है। समाज के लोगो से जनसंपर्क लगातार जारी है। साथ ही उसे काफी जनसमर्थन मिलने का भी चर्चा चल रही है। इस चुनाव में इनके पैनल से डेरहा राम साहू अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिलास छाप क्र.- 1 , पुरन साहू उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ट्रैक्टर छाप क्र.-2, भागीरथी साहू सचिव पद के प्रत्याशी हैंड पम्प क्र.-1, ध्रुव कुमार साहू सह सचिव पद के प्रत्याशी छाता छाप क्र.-2 , कमल नारायण साहू कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सीढी छाप में चुनाव लड़ रहे है। ।मतदान दिनांक 27/ 10 /2024 रविवार समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक साहू भवन महादेव घाट रायपुर में होगा। मतदान में शामिल होने जो मतदाता है वो मतदान के लिए आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र लाना अनिवार्य लेकर पहुंचे।







