दुर्गः जिला भाजपा दुर्ग के विभिन्न मंडलों में आने वाले दिनों में मंडल चुनाव होना है। इसके लिए जिला भाजपा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला भाजपा दुर्ग में 13 मंडल है। प्रत्येक मंडल में एक मंडल चुनाव अधिकारी और दो सहयोगी की नियुक्ति की गई है। जिला भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर दिशा निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है। गंजपारा सदर मंडल का चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा को बनाया गया है। इसी तरह चंडी शीतला मंडल में संतोष सोनी, सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में साजन जोसफ, कसारीडीह बोरसी मंडल में नरेश तेजवानी, अंजोरा मंडल में अलका बाघमार को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उतई मंडल में दिलीप साहू, उत्तर पाटन में रोहित साहू, मध्य पाटन में अरविंदर खुराना, दक्षिण पाटन में रविशंकर सिंह, अहिवारा में कांतिलाल जैन, जेवरा सिरसा में राजेंद्र पाध्ये, धमधा में चतुरभुज राठी और बोरी लिटिया में नटवर ताम्रकार को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि जिला भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर पिछले दिनों जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में एक कार्यशाला क का आयोजन किया गया था। जिसमें के जिला चुनाव अधिकारी और प्रदेश में उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यशाला में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि जिले के सभी बूथों में 11 से 30 नवंबर के बीच बूथ कमेटी का गठन करना है।

- November 7, 2024
दुर्ग जिला भाजपा के सभी मंडल में होंगे चुनाव, चुने जाएंगे नए मंडल अध्यक्ष, बनाए गए चुनाव प्रभारी, देखिए सूची
- by Balram Yadu