बलराम यादव / 9893363894
पाटन। पाटन में स्वामी आत्मानंद चौक से महामाया मंदिर होते हुए खोरपा तक जाने वाली सड़क का बड़ी मुश्किल से निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन बिजली विभाग के कारण अब यह सड़क निर्माण कार्य और भी धीमा हो गया है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्वामी आत्मानंद चौक से लेकर पुराना बाजार होते हुए महामाया मंदिर एवं खोरपा तक सड़क का चौड़ीकरण किए जाने का कार्य जारी है।


इन सड़क के बीच पर विद्युत खंभे एवं ट्रांसफार्मर स्थित है इसे जल्दी हटाने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण से सड़क निर्माण का कार्य कहीं कहीं पर रुका हुआ है तो कहीं-कहीं काफी धीमा चल रहा है।। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि विद्युत खंभे के शिफ्टिंग नहीं होने के कारण सड़क निर्माण में हो रही विलंब के चलते इस चुनावी सत्र में यह सड़क निर्माण पूरा हो पाएगा इसे लेकर भी संशय बरकरार है । बता दे की लोक निर्माण विभाग के द्वारा आत्मानंद चौक से पुराना बाजार होते हुए खोरपा तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू से ही काफी उलझन में रहा है।

पहले सड़क की चौड़ाई 8 मीटर रहे या 11 मीटर है इस पर भी दुकानदार और व्यापारी संगठन के लोग आमने-सामने हो गए थे ।।कई लोग सड़क की चौड़ाई 11 मीटर करने की बात कर रहे थे तो कई लोग सड़क की चौड़ाई 8 मीटर ही रखने की बात कर रहे थे।। इसे लेकर बहुत दिनों तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। इस मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा को हस्तक्षेप करना पड़ा ।।सभी को समझाइश देने के बाद सड़क निर्माण तो शुरू हो गया लेकिन अब बिजली कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण में आड़े आ रहे विद्युत पोल,ट्रांसफार्मर का जल्दी से शिफ्टिंग नहीं किए जाने से सड़क निर्माण का कार्य एक बार फिर रुकने की स्थिति में है।

लोक निर्माण विभाग के सूत्रों की माने तो लोक निर्माण विभाग के द्वारा बिजली कंपनी को पोल शिफ्टिंग ट्रांसफार्मर हटाने के लिए राशि जारी किया जा चुका है।। लेकिन बिजली कंपनी के द्वारा यह कार्य काफी कछुआ की किया जा रहा है। इस कारण अब यह काम समय पर पूरा होता नहीं दिख रहा है । गौरतलब हो कि आत्मानंद चौक से लेकर महामाया मंदिर तक बाजार क्षेत्र है और यहां पर लगातार लोगों का आना-जाना भीड़भाड़ रहती है । ऐसे में सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे कि आवागमन में परेशानी होने लगी है। बता दें कि भीड़भाड़ वाले इलाके पर सड़क का निर्माण कार्य जल्दी किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।लेकिन उसके बाद भी काम काफी कछुआ की गति से चल रहा है। अब देखना यह है कि कब तक बिजली पोल का शिफ्टिंग किया जाता है जिससे कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो सके।
वर्शन
लोक निर्माण विभाग द्वारा बिजली विभाग को पोल शिफ्टिंग के लिए राशि जारी किया जा चुका है। जल्द ही शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
आर बी शुक्ला
एस डी ओ
पी डब्लू डी पाटन






