बिजली विभाग के पेटी ठेकेदार हो करता था अपने साथियों के साथ बिजली तार की चोरी,  5 आरोपियों को पाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगातार बिजली तार चोरी पर लगी लगाम 

पाटन। पाटन क्षेत्र में हो रहे लगातार बिजली तार चोरी की सूचना मिल रही थी जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग, एवं  पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री अभिषेक झा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनुराग झा  के आदेशानुसार एवं  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह रौठार के नेतृत्व में चोरों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु गंभीरता से लेते हुये निरीक्षण राजेन्द्र कुमार यादद और थाना स्टाफ एवं सायबर सेल के स्टाफ के साथ मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर संदेही 05 व्यक्ति को वाहन क. सीजी 07 सीए 2444 में बैठे 05 व्यक्तियों को रोकर पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेहियों ने अपना अपना नाम 1. चंद्रहास सोनकर पिता कुंज बिहारी सोनकर उम्र 39 साल सा. ग्राम रवेली पोस्ट परसदा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ०० 2. जितेन्द्र यादव उर्फ गोलू पिता गोपी यादव उम्र 30 साल सा. ग्राम रवेली पोस्ट परसदा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ०ग० ३. नोहर लाल सोनकर पिता पन्ना लाल सोनकर उम्र 38 साल सा. ग्राम रवेली पोस्ट परसदा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ०ग० 4. नवीन यादव पिता गोकुल यादव उम्र 21 साल सा.ग्राम रवेली प्रोस्ट परसदा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ०ग० 5. लक्ष्मीनारायण निषाद पिता जनक राम निषाद उम्र 21 साल सा. ग्राग वेली पोस्ट परसदा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ०१० को गवाहों के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में दिनांक 01.02.2024 से दिनांक 02.02.2024 के ग्राम आमापेन्ड्री खार रुही जाने वाले रास्ते में 09 पोल के बिजली तार को काटकर चोरी कर तरीघाट से अभनपुर मार्ग की ओर जा रहे थे। मुख्य आरोपी चंद्रहास सोनकर अभनपुर बिजली विभाग में पेटी ठेकेदार है जो अपने सहयोगियों के साथ चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपीयों द्वारा सीएसईबी वाहन लिखवाकर दिन में ठेके का कार्यकर शाम में अंदरूनी क्षेत्र के तार चोरी का कार्य किया जाता है। जिससे कही पकड़ाये जाने पर ठेके का कार्य कर वापस आना बताया जा सके इनके द्वारा आस पास के क्षेत्रों में भी चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आज दिनांक 19.02.2024 को गिरफ्‌तार कर न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।