वनांचल ग्राम छिंदीडीह में अब तक बिजली नहीं पहुंची।अंधेरे में रहने मजबूर ग्रामीण


पंडरिया -ब्लाक के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम छिंदीडीह ग्राम पंचायत छिंदीडीह के बैगा आदिवासीयों ने पंडरिया बिजली विभाग सहित कलेक्टर व विद्युत विभाग कबीरधाम को आवेदन देकर बिजली लगाने की मांग की है। उन्होंने दिए गए आवेदन में बताया कि वे ब्लाक के अंतिम छोर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम छिंदीडीह में निवासी करते हैं। हमारे देश भारत को आजाद हुए वर्ष से अधिक हो चुके हैं।किन्तु आज तक शासन – प्रशासन हम बैगा आदिवासी के लिए बिजली व्यवस्था नही किया गया है।जो की ग्राम पंचायत मुख्यालय है तथा मतदान केंद्र है। आज लाईट नहीं पहुंची है,उन्होंने बताया कि  हम लोग बिजली विहीन है,जंगली जानवरों के बीच अंधेरे में जीवन गुजरना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्राम देवानपटपर में बिजली की व्यवस्था है।जो छिंदीडीह से मात्र 1 किलो मीटर की दूरी पर है। यहां से ग्राम छिंदीडीह तक खंभा लगाकर बिजली की व्यवस्था किया जा सकता है।जिसमे हम बैगा आदिवासीयो को बिजली मिल सके ।उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर बैगा आदिवासी लोग शासन प्रशासन को कई बार लिखित में आवेदन दे चुके हैं।लेकिन हमारे आवेदन के प्रति कोई भी प्रकार कार्यवाही नही हुआ है।इस समस्या को पुनः एक बार ग्रामीण लोग जिला मुख्यालय कलेक्टर, अधिक्षण अभियंता (वृत्त) कवर्धा, कनिष्ठ अभियंता (विवरण केन्द्र) पंडरिया तीनो जगह ज्ञापन सौंपा  है।इस दौरान भोला राम (सरपंच)ग्राम पंचायत छिंदीडीह,  माया राम मुराली (उपसरपंच), टीकाराम,बजरू सिंह ,शिवप्रसाद परस्ते,समे लाल,राजकुमार,मान सिंह पंडरिया व जिला मुख्यालय पहुंचे थे।