पाटन। पाटन 220/132/33 केवी उपकेंद्र में नई 132 केवी लाइन खींचने का कार्य किया जाना है। इसके चलते मंगलवार 11 अगस्त को 33/11 केवी पाटन सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी चंडी लाइट फीडर, 11 केवी उतई बस्ती फीडर और 11 केवी रानीतरई बस्ती फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 10:15 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की संभावना है। इस दौरान पाटन कॉलेज के आसपास के क्षेत्र सहित चीचा, देवादा, पंदर, कसही, मटिया, नवागांव, देवादा, अरसनारा और देमार तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है। साथ ही बताया गया है कि कार्य की परिस्थितियों के अनुसार विद्युत बंद रहने के समय में परिवर्तन संभव है। असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।

— सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, पाटन






