पाटन में आज ढाई बजे तक बंद रहेगी बिजली, कई क्षेत्रों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित

पाटन। नगर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में शनिवार, 10 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी पाटन सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी चंडी लाइट फीडर में आवश्यक कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

विभाग द्वारा भरर चौक में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने और नई विद्युत लाइन खींचने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण अखरा, अटारी, खोरपा, पाटन कॉलेज के आसपास के क्षेत्र, जीएडी कॉलोनी और अस्पताल कॉलोनी सहित प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की परिस्थितियों के अनुसार बिजली बंद रहने के समय में परिवर्तन हो सकता है। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।

— विद्युत विभाग, पाटन