पाटन। पाटन क्षेत्र में बिजली खंभों में लगे तार को चोरी करने वाले पुलिस को नाक में दम कर रखा है। बार बार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। फसल बचाने के लिए किसानों को परेशानी होने लगी है। इधर बिजली विभाग थाना में सूचना देते है और पुलिस चोरी का रिपोर्ट लिखकर मामला को जांच में लेती है लेकिन लगातार चोरी का घटना बंद होने के बजाय और भी बढ़ गई है। अब बिजली तार चोर को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। वही चोर लगातार चोरी की घटना को बेधड़क अंजाम दे रहे है। इधर किसान अपनी फसल को बचने मशक्कत करते दिख रहे है। (खबर नीचे भीं पढ़े)


ताजा घटना बिजली कंपनी के ग्राम रूही के कृषक पूर्व सरपंच सुरेश सिंगौर सहित झिट खार निराला बाड़ी के आसपास किसानों के खेतो का है। इस क्षेत्र में किसानों के खेतो में लगे मोटर पंप को बिजली कनेक्शन देने के लिए पोल के माध्यम से बिजली कनेक्शन दिया गया है। एक दिन पहले रात को करीब आधा दर्जन खंभा से बिजली तार को काटकर चोरी कर लिया गया है। इसकी सूचना सुरेश सिंगौर ने जाम गांव टी फीडर के अधिकारी धर्मेंद्र देवांगन को दिया। बिजली कंपनी के अधिकारी के फील्ड स्टाफ के साथ मौका का निरीक्षण किया। इसके बाद अम्लेश्वर थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। (खबर नीचे भीं पढ़े)

यहां भी हुई है तार की चोरी
करीब पखवाड़े भर पहले ग्राम झिट के राव देव खार में तार की चोरी हुई है। जिसमे किसान राधे लाल, गणेश साहू, गोवर्धन साहू, समारू सिन्हा, माया राम सार्वे, के खेत में लगे बोर में मोटर पंप तक लाइन देने बिजली खंभा के माध्यम से तार लगाया था। जिसमे कनेशन से किसानों के खेतो पर मोटर पंप चलता था। लेकिन अज्ञात चोर ने एक साथ 15 पोल के बिजली तार को चोरी कर ले गया। इसके अलावा इस घटना के एक सप्ताह पहले ही खेत में लगे 15 से 20 पोल की तार चोरी हो गई थी। उसका भी खुलासा अभी नही हुआ है और फिर से बीती रात चोरों ने बिजली तार को निशाना बना लिया। जानकारी के मुताबिक झिट में ही अभी तक राव देव खार, लोहार परिया, कोतवाल परिया, नहर पार खार जाम गांव एम रोड, बाई देवता रूही खार में किसानों के खेतो में लगे बिजली खंभा के तार को चोरी किया गया है।






