पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र में लगातार बिजली तार चोरी की घटना हो रही है। लेकिन अभी तक चोर पकड़ में नहीं आया है। अमलेश्वर थाना के ग्राम झिट में लगातार तीन सप्ताह तक विभिन्न किसानों के खेतो में लगे बिजली तार को खंभा से काटकर चोरी कर लिया गया है। अभी कल ही पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम आमापेंड्री के (बरहामार ) खार में दिनांक 01/02/2024 एवं 02/02/2024 की दरमियानी रात्रि को तामूराम वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा,बिसनाथ साहू एवं श्रीमती कौशिल्या बाई के पंप के लिए लगे तीन फेस चार तार एल्युमिनियम कण्डक्टर के नौ स्पान के एल्युमिनियम कण्डक्टर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है । जिससे चार उपभोक्ताओं की सिंचाई पंप की बिजली आपूर्ति बाधित हुई एवं कंपनी को लगभग रू. 34137/- (चौंतीस हजार एक सौ सैतीस रूपये मात्रा) का आरथिक नुकसान हुआ है।






